
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने भाजपा को झूठा और फरेबी करार दिया है। साथ ही कहा है कि केंद्र हो या राज्य दोनों सरकारों के चेहर से नकाब हटाने का काम कांग्रेसजन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही है जिसने काशी की अस्मिता व रक्षा की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। आमजनमानस की हित में कार्य करती रहेगी।

महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी ने कहा की युवा कांग्रेस लगातार वर्षो से जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रही है। हम कांग्रेसी संघर्ष, दमन, जेल से नही डरते है। हम जनता के लिए अपने खून का एक एक कतरा देने को तैयार है, क्योंकि कांग्रेस का जन्म आंदोलनों से हुआ है हम कांग्रेसी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर सरकार के स्वार्थपूर्ण मंशे को जनता को बताएंगे व बड़े जनांदोलन का रुप देंगे।

सेवादल प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद पांडेय ने कहा की यह सरकार में जनता तो जनता भगवान भी सुरक्षित नही है धर्म के नाम पर विकास के नाम पर सिर्फ ढोंग कर रही है मौजूदा सरकार अभी तो यह आगाज है अगर सरकार नही चेता तो अंजाम भी बड़ा होगा।

युवक कांग्रेस ने विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर पक्के महाल में हो रही तोड़ फोड़ के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान छेड़ रखा है। इसी के तहत बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अभियान चलाया गया।

हस्ताक्षर अभियान मे देवेन्द्र सिंह,राघवेंद्र चौबे,फसाहत हुसैन बाबू,ओमशंकर शुक्ला,चंचल शर्मा,विजय उपाध्याय, रंजीत तिवारी, हसन मेहंदी कब्बन, रोहित दुबे, मयंक चौबे, अनुभव रॉय, आदर्श चौबे, राकेश चन्द्र,साकेत शुक्ला,मंगला भाई, धीरज सोनकर,राहुल उपाध्याय, जितेंद्रघर द्विवेदी,ललित मिश्रा, शिवम शुक्ला,महेश चौबे,शैलेन्द्र पटेल,अभिषेक नारायण सिंह,करन सोनकर,दीपक पाण्डेय, शिवमणि उपाध्याय, जेपी भईयों,अंकुर उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय,अंटी उपाध्याय, पंकज पाण्डेय, आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ युवा नेता विजय उपाध्याय ने की व कार्यक्रम का नेतृत्व कैंट विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेसी रंजीत तिवारी ने किया। संयोजन व संचालन शोशल मीडिया प्रभारी धीरज शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव वीरेंद्र कपूर भी मौजूद रहे।राहुल उपाध्याय ने आभार जताया।