
Water flowing in pandeypur
वाराणसी. कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर में पाइप लाइन फटने से सड़क पर पानी बह रहा है। पानी के चलते लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। जल्द ही पाइप लाइन को नहीं ठीक किया गया तो सड़क धंस सकती है। कुछ दिन पूर्व ही पाइप लाइन में लीकेज के चलते काली मंदिर के पास सड़क धंस गयी थी और वहां पर घंटों जाम लगा था।
यह भी पढ़े:-पायलट को रन वे पर पता चली विमान में तकनीकी खराबी, वापस लाया गया जहाज
वरूणापार के क्षेत्र की बड़ी आबादी का जलापूर्ति करने के लिए पाइप लाइन बिछायी गयी है। पाइप लाइन की गुणवत्ता लगातार सवालों के घेरे में थी। चौराहे से पांडेयपुर पुलिस चौकी की तरफ जाने वाली सड़क पर पानी बहने लगा। पाइप लाइन फट जाने के चलते सड़क पर तेजी से पानी बह रहा है। शहर के सबसे व्यस्तम चौराहे में से एक पांडेयपुर चौराहे पर भारी वाहनों का आवागमन भी होता है और जिस तरह से पानी बह रहा है उससे सड़क धंसने की आशंका जतायी जा रही है। सबसे अधिक दिक्कत पैदल चलने वालों को को रही है। पानी के चलते सड़क पर जलभराव की स्थिति बनती जा रही है लेकिन अभी तक पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू नहीं हुआ है।
बार-बार क्यों लीक कर रही है पाइप लाइन
वरूणापार के लाखों घरों तक पेयजल पहुंचाने के लिए पाइन लाइन बिछायी गयी है। संभावना जतायी जा रही है कि इन्ही पाइप लाइन में लीकेज के चलते ही सड़क पानी आ रहा है। टेस्टिंग में भी यह पाइप जवाब दे चुकी है। ऐसे में मार्च तक पेयजल आपूर्ति होना संभव नहीं दिख रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होती है तो सत्ताधारी दल की परेशानी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े:-विधानसभा की तरह पूर्वांचल की 26 सीटों पर कर सकते हैं पीएम नरेन्द्र मोदी ताबड़तोड़ प्रचार
Updated on:
15 Mar 2019, 5:34 PM IST
Published on:
15 Mar 2019, 5:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.