सुबह से ही चल रही शीतलहरी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिन में रात व सुबह तक कोहरे का असर था। दिन चढऩे के साथ कोहरा कम होता गया था। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली थी लेकिन वह सर्द हवाओं के आगे बेअसर साबित हुई। थोड़ी ही देर में धूप का असर खत्म हो गया और फिर बर्फीली हवाओं ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। सर्द हवाओं का असर था कि लोग घरों में दुबके रहे। जहां भी अलाव जल रहे थे वहां पर लोगों की भीड़ हो रही थी। दिसम्बर में तापमान में यह गिरावट कोई नयी बात नहीं है। पिछले चार सालों में दिसम्बर में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस रहता था। 30 दिसम्बर 2014 की बात की जाये तो उस दिन न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक भी मान रहे हैं कि अभी पारा और गिरेगा।
यह भी पढ़े:-पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से प्रापर्टी डीलर को कराया मुक्त, एक बदमाश पकड़ा गया