शीतलहर की चपेट में पूरा पूर्वांचल है। गुरुवार की सुबह कोहरे के साथ दिन की शुरूआत हुई थी। बर्फीली हवाओं के चलते लोगो का घर से निकलना कठिन हो गया था। सर्द हवाओं के आगे राहत के सारे उपाय बेकार साबित हो रहे हैं। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली थी लेकिन सर्द हवाओं के आगे भगवान भास्कर की किरणे टिक नहीं पायी। कुछ देर बाद धूप का असर खत्म होते ही फिर से हांड कंपाने वाली ठंड पडऩी शुरू हो गयी है। पिछले तीन दिन की बात की जाये तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर चुका है। हवा में इतनी ठंड है कि टोपी व दस्ताने भी काम नहीं आ रहे हैं। शाम के बाद सड़कों पर भीड़ कम हो जा रही है। दिन ढलने के साथ ही लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-सूर्यग्रहण पर सुबह छह बजे से इतने घंटे बंद रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर का कपाट