जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिम विक्षोभ आया है। यह काफी असरदार होने वाला है। सक्रिय सिस्टम के चलते एक साईक्लोनिक सिस्टम भी बना हुआ है जिससे एक ट्रफ रेखा बिहार तक बनी हुई है। इसके चलते पूर्वी यूपी में पुरवा हवा बहने लगी है, जो बारिश होने के लिए बहुत जरूरी है। पूर्वांचल में 13 व 14 दिसम्बर को बारिश होने की संभावना है। 13 को पानी बरसने की अधिक संभावना है। पूर्वी यूपी के प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़ व उसके आस-पास के इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जतायी जा रही है। यदि बारिश हो जाती है तो तेजी से ठंड में वृद्धि होनी तय है। न्यूनतम व अधिकतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी। पूर्वांचल पर कोहरे का साया भी गहरा हो जायेगा। वैसे में पौष माह आरंभ होने वाला है, जिससे कड़ाके की ठंड का मौसम माना जाता है।
यह भी पढ़े:-NRC के नाम पर नार्थ ईस्ट के लोगों को किया जा रहा गुमराह-अनिल राजभर