28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Weather Alert-गलन से नहीं मिल रही राहत, तापमान में हुई गिरावट

Weather Alert-गलन से नहीं मिल रही राहत, तापमान में हुई गिरावट

दो से तीन दिन तक मौसम का ऐसा ही रहेगा मिजाज, इसके बाद फिर सतायेगा कोल्ड फ्रंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 21 Jan 2020, 8:13 PM IST

Weather News

Weather News

वाराणसी. ठंड के मौसम ने सभी को परेशान किया है। दिन में खिली धूप ने लोगों को फौरी राहत पहुंचायी थी इसके बाद गलन ने फिर से सभी को परेशान कर दिया। सर्द हवाओं का असर है कि तापमान में गिरावट हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.8 व न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 20.4 व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस था।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव की बढ़ती जा रही ताकत, साध रहे यह समीकरण

ठंड की मार से बेहाल हो चुके लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत दिन में निकल रही तेज धूप से मिल रही है। सुबह व शाम को मौसम सर्द बना हुआ है लेकिन दोपहर में भगवान भास्कर की किरणों की ताकत बढ़ रही है और लोगों को गुनगुनी धूप सेंकने का मौका मिल रहा है। सूर्य नारायन के अस्त होने के बाद फिर से ठंड की ताकत दिख रही है। पिछले एक माह से अधिक समय से लगातार ठंड की मार झेल रहे लोग अब मौसम से परेशान हो चुके हैं। उन्हें अब मौसम में परिवर्तन का इंतजार है।
यह भी पढ़े:-अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद के पुरातात्विक सर्वेक्षण पर जतायी आपत्ति

दो से तीन दिन बाद फिर आयेगा कोल्ड फ्रंट
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि अभी मौसम का मिजाज दो से तीन दिन ऐसा ही बना रहेगा। इसी बीच जम्मू कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ आया है जिसके चलते पहाड़ से कोल्ड फ्रंट मैदानी इलाकों में नहीं पहुंच रहा है। तीन दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म हो जायेगा। इसके बाद पहाड़ से कोल्ड फ्रंट सीधे मैदानी इलाके में पहुंचेगा और तापमान में गिरावट हो सकती है। बारिश के प्रश्र पर प्रो.पांडेय ने कहा कि फिलहाल ऐसी संभावना नहीं दिख रही है।
यह भी पढ़े:-कोहरे के कारण रोडवेज बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, चार घायल