30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाना मांगने पर चाकू मार कर पत्नी की हत्या करने वाले का संदिग्ध हालत में मिला शव

लोहता में नदी किनारे बाउंड्री की जमीन पर लगे गेट पर गमछे से लटकता मिला शव हत्या के बाद से था लापता, पुलिस कर रही थी तलाश
less than 1 minute read
Google source verification
guljar

guljar

वाराणसी. लोहता के कोटवां डीहवा गांव में पत्नी के बच्ची के लिए दूध और खुद के लिए खाना मांगने पर चाकू से उसका पेट फाड़ कर हत्या करने वाले गुलजार उर्फ कल्लू ने घटना के अगले दिन रविवार को फांसी लगा कर दे दी जान। घटना के बाद से ही वह घर से भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पत्नी के हत्यारोपी पती गुलजार उर्फ़ कल्लू का शव रविवार को संदिग्द्ध हाल में छितौनी गांव में एक चहारदीवारी लगे गेट पर गमछे से लटकता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा डीहवा निवासी गुलजार उर्फ कल्लू ने शनिवार को अपनी पत्नी गुफरान बानो (22 वर्ष) के शरीर के कई हिस्से मे चाकू से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद वहा से भाग गया था। पुलिस गुलजार कि तलाश कर रही थी। रविवार की सुबह सूचना मिली की लोहता के छितौनी नदी के किनारे एक युवक ने फांसी लगाई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि एक युवक एक गेट के एंगल में गमछे के सहारे गले मे फांसी लगाई है। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। शव की शिनाख्त कोटवा डिहवा निवासी गुलजार उर्फ कल्लू के रूप में हुई। शव बैठे मुद्रा में था जबकि उसकी गर्दन में लगा गमछे का एक सिरा गेट से बंधा था। देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या कर शव गमछे के सहारे गेट पर टांग दिया गया है। ऐसे में पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।


बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग