23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस आयोजन ने सीएम योगी आदित्यनाथ की बढ़ायी ताकत, कर सकते हैं ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार

लोकसभा चुनाव 2019 में करेंगे कई राज्यों में प्रचार, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Mar 2019, 12:02 PM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

वाराणसी. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताकत इस आयोजन के बाद बढ़ गयी है। लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी के सीएम कई राज्यों में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। महाराष्ट्र में पीएम नरेन्द्र मोदी के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली कराने की मांग तेज हो गयी है जिसके बाद बीजेपी ने रैलियों की तिथि व जगह का निर्धारण करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान

प्रयागराज कुंभ की सफलता का सीएम योगी आदित्यनाथ को बड़ा लाभ मिला है। कुंभ में विदेश व देश के 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगायी थी। कुंभ की व्यवस्था से जो भी प्रभावित हुआ है वह आयोजन का श्रेय सीएम योगी आदित्यनाथ को दे रहा है। बीजेपी अब इसी आयोजन का फायदा लेने में जुट गयी है और लोकसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ से अधिक से अधिक चुनावी प्रचार कराने की तैयारी है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हो रहा है। कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी सीएम योगी ने दर्जनों चुनावी रैलियां की थी। पीएम नरेन्द्र मोदी के बाद सबसे अधिक मांग सीएम योगी आदित्यनाथ की थी। चर्चाओं की माने तो इस बार बीजेपी के नेता देश भर में हजार से अधिक रैली कर सकते हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए यह लोकसभा चुनाव बेहद खास होने जा रहा है।
यह भी पढ़े:-कभी बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खास होने के बाद बीजेपी में हुए थे शामिल, 50 संसदीय सीटों पर चुनाव लडऩे का किया ऐलान

यूपी में देनी होगी सीएम योगी को अग्निपरीक्षा
सीएम योगी आदित्यनाथ की भले ही देश भर में चुनाव प्रचार कराने की मांग हो। लेकिन यूपी में उनकी अग्रिपरीक्षा होगी। यूपी में मायावती व अखिलेश यादव की पार्टी का महागठबंधन है जबकि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी अलग से चुनाव लडऩे को तैयार है। शिवपाल यादव व राजा भैया के प्रत्याशी भी बीजेपी की परेशानी बढ़ा सकते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि यूपी में बीजेपी 73 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी। ऐसे में बीजेपी की नैया पार लगाने की बड़ी जिम्मेदारी सीएम योगी आदित्यनाथ की भी है। यूपी का चुनाव परिणाम ही किसी दल को दिल्ली की सत्ता पर कब्जा दिला सकता है इसलिए सीएम योगी आदित्यनाथ को बीजेपी को अधिक से अधिक सीट जीताने की अग्निपरीक्षा भी पास करनी होगी।
यह भी पढ़े:-यूपी की यह 26 सीटे तय करेंगी कि कौन दल बनेगा विजेता

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग