स्वर्वेद मंदिर का अर्थ क्या है? :- स्वर्वेद मंदिर में किसी भगवान की पूजा नहीं होती है। यह सिर्फ मेडिटेशन होता है। चौंक गए न की प्रदेश में ऐसा भी कोई मंदिर है। यह एक मेडिटेशन स्थल है। इस मंदिर का नाम है स्वर्वेद। स्वर्वेद का मतलब है स्व: और वेद। स्व: का एक अर्थ है आत्मा,वेद का अर्थ है ज्ञान। स्व: का दूसरा अर्थ है परमात्मा, वेद का अर्थ है ज्ञान। जिसके द्वारा आत्मा का ज्ञान प्राप्त किया जाता है, जिसके द्वारा स्वयं का ज्ञान प्राप्त किया जाता है, उसे ही स्वर्वेद कहते हैं। इस मंदिर में किसी विशेष भगवान की पूजा के बजाय मेडिटेशन किया जाता है।