30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ताबड़तोड़ क्राइम, बदमाशों ने युवक को गोली मारी

निजी अस्पताल में भर्ती कराये युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू किया गया रेफर, काशी में नहीं थम रहा अपराध
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 May 2018, 3:27 PM IST

Gun Shoot

Gun Shoot

वाराणसी. इलाहाबाद के बाद बनारस में ताबड़तोड़ क्राइम हो रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। सोमवार को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने हरहुआ में एक युवक को गोली मार दी है। घायल युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया गया है। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-अपने प्यार को बचाने के लिए प्रेमिका ने लगायी आग, फिर प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम कि लोगों का प्यार से उठ जायेगा विश्वास



इलाहाबाद की तरह बनारस में भी पिछले एक पखवारे में ताबड़तोड़ क्राइम हुए हैं। पुलिस अभी सपा नेता प्रभु साहनी की गोली मार कर हत्याकांड का खुलासा भी नहीं कर पायी है कि बनारस में फिर से बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ बाजार में दोपहर में साहेब पाठक उर्फ शिवा (२१) को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारी है। बाइक पर आये दो बदमाशों ने पहले युवक को रोका और फिर असलहा निकाल कर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग जब घटनास्थल की तरफ दौड़े तो बदमाश आराम से असलहे लहराते हुए वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन वहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से .३२ बोर का एक खोका बरामद किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाशों ने युवक के सीने में गोली मारी है जो पार कर गयी है। साहेब मूल रुप से भदोही का निवासी है और दासेपुर में किराये का मकान लेकर अपना परिवार के साथ रहता है। दोपहर में वह बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए निकला था तब ही बदमाशों से उसे गोली मारी।
यह भी पढ़े:-जेल जाने के बाद भी नहीं सुधरे अपराधी, बाहर आते ही हत्या करने की नीयत से चलायी गोली

जेल में बंद है घायल युवक के पिता
साहेब का पिता संजय पाठक जेल में बंद है। पुलिस ने मार्च में बाइक चोरी के आरोप में साहेब के पिता संजय को जेल भेजा था उसके बाद से साहेब लगातार अपने पिता की जमानत कराने के लिए परेशान रहता था। संभावना जतायी जा रही है कि पिता से रंजिश का बदला लेने के लिए ही बदमाशों ने उसके बेटे साहेब को गोली मारी होगी। परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है। घटना की जानकारी होते ही एसपीआरए अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गये थे और वाहन चेकिंग करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, चखने के दुकानदार से अपमान का बदला लेने के लिए की थी हत्या

बेलगाम हो चुके हैं अपराधी, पुलिस खुद आयी दबाव में
बनारस में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं जिसके चलते पुलिस दबाव में आ गयी है। बनारस में एक पखवारे के अंदर अपराध की यह छठी वारदात हैं। बनारस पुलिस ने अभी डबल मर्डर का खुलासा करके राहत भी नहीं ली थी कि सपा नेता की हत्या व अब युवक को गोली मारने की घटना ने पुलिस की नीद उड़ा दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते बनारस को वीवीआई जिला माना जाता है और यही पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस फेल हो रही है। इलाबाद के बाद बनारस में हो रहे ताबड़तोड़ क्राइम ने विरोधी दलों को सरकार पर हमला करने का बड़ा मौका दे दिया है तो दूसरी तरफ यूपी सरकार भी बैकफुट पर आती जा रही है।
यह भी पढ़े:-मायावती को बैकफुट पर लाने वाली स्वाति सिंह ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा बयान

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग