7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
Play video

अमित शाह पांच जुलाई को होंगे आगरा में, मंत्रिमंडल को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान!

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पांच जुलाई को आगरा आ सकते हैं।

Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 24, 2018

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पांच जुलाई को आगरा आ सकते हैं। उनके आगरा प्रवास की चर्चा जोरों से चल रही है। आगरा भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि अभी कार्यक्रम नहीं मिला है, लेकिन उनके आगमन की पूर्ण संभावना है। उनके साथ संगठन मंत्री सुनील बंसल और अन्य बड़े नेता भी आगरा में होंगे। 2019 से पहले अमित शाह का आगरा आगमन का यह कार्यक्रम कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो अमित शाह आगरा से कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। जुलाई माह में मंत्रिमंडल में फेरबदल भी संभावित है। यही वजह है कि इसका ढांचा ताजनगरी आगरा से तैयार किया जा सकता है।