
आगरा। न्यू दक्षिणी बाईपास रायभा पर अवैध वसूली का बड़ा खेल सामने आया है। यहां पर जो वाहन बाईपास से गुजरते हैं, उन पर तो टोल लगता है, लेकिन जो वाहन सर्विस रोड से पुल के नीचे से गुजरते हैं, उनसे अवैध वसूली की जाती है। ये अवैध वसूली करने वाले कोई और नहीं बल्कि टोल कर्मी और कुछ वर्दी वाले हैं। अवैध वसूली रात में चलती और दिन में बंटवारा होता है। इस वसूली का एक पूरा वीडियो वायरल हो रहा है।
खेल में ये लोग शामिल
वायरल हो रहे इस वीडियो को देखा जाये, तो इसमें टोल कर्मियों के साथ सुरक्षा के लिए तैनात किये गये होमगार्ड भी शामिल हैं। हालांकि जब कुछ लोगों ने इन होमगार्ड को यहां अवैध वसूली करते हुये देखा और विरोध किया, तो ये होमगार्ड वसूली में अपने हिस्सेदारी की बात को टालते नजर आये, लेकिन पूरे वीडियो पर नजर डाली जाये, तो होमगार्ड द्वारा खुद व खुद कबूल किया जा रहा है कि किस तरह अवैध वसूली का ये खेल चलता है।
रात में वसूली, दिन में बंटवारा
इस वीडियो में जो बातचीत सुनाई दे रही है, उससे साफ पता ये चल रहा है, कि रात में वसूली की जाती है और सुबह के समय बंटवारा होता है। वीडियो में होमगार्ड तो साफ कहता ये सुनाई दे रहा है, कि 50 रुपये लिये थे। बंटवारा की बात भी इस वीडियो में साफ सुनाई दे रही है।