27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
भाजपा विधायक के इस खुलासे से मचा है भूचाल, अधिकारियों पर लगाए हैं गंभीर आरोप
Play video

भाजपा विधायक के इस खुलासे से मचा है भूचाल, अधिकारियों पर लगाए हैं गंभीर आरोप

बंटरबांट को सार्वजनिक करने के बाद विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने किया बड़ा एलान

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

May 13, 2018

आगरा। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने नगर निगम के करोड़ों रुपये बजट में अधिकारियों की बंदरबांट को सार्वजनिक किया तो हंगामा खड़ा हो गया। रविवार को भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने प्रेसवार्ता कर बड़े आरोप नगर निगम अधिकारियों पर लगाए। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त अरुण प्रकाश और उनके अधिकारियों द्वारा हर कार्य में लिए जा रहे कमीशन की रेट लिस्ट भी नगर विकास मंत्री को सौंपी है।

नगर निगम की शिलापटिटका से उठा विवाद
उत्तर विधानसभा से भाजपा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग है। नगर निगम द्वारा कराए गए कार्य की शिलापटिटका पर उनका नाम नहीं लिखा गया। इसके बाद विधायक ने नगर निगम के चल रहे कमीशन के खेल की परतें खोल दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर हर काम के लिए लिए जा रहे कमीशन का ब्योरा भेजा है, इसके बाद वे खुद लखनऊ गए और नगर विकास मंत्री को ज्ञापन देकर आए हैं।

शिकायत पेटिका पर लगा ताला
नगर निगम में कमीशन का खेल खुलने के बाद नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने शिकायत पेटिका लगवा दी है। इसमें कमीशन से संबंधित लिखित शिकायत डाल सकते हैं। विधायक जगन प्रसाद गर्ग का कहना है कि ये लोग बड़े खिलाड़ी हैं, ये शिकायत पेटिका में आने वाली भ्रष्टाचार की शिकायतों को गायब कर देंगे। उन्होंने कहा है कि शिकायत पेटिका पर मेरा और डीएम का ताला लगना चाहिए, जिससे कोई गडबड़ी न हो सके।