27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
सांसद और विधायक बनना है तो लोधी समाज को करना होगा ये काम, देखें वीडियो
Play video

सांसद और विधायक बनना है तो लोधी समाज को करना होगा ये काम, देखें वीडियो

भाजपा पार्षद मोहन सिंह लोधी समाज ने कहा- कठेरिया समाज के 10 हजार वोट नहीं हैं, लेकिन वे सांसद हैं, क्यों
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 30 Sep 2018, 7:12 PM IST

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम पार्षद मोहन सिंह लोधी ने सवाल किया है कि कठेरिया समाज के 10 हजार वोट नहीं है, लेकिन डॉ. कठेरिया सांसद हैं। डॉ. जीएस धर्मेश विधायक हैं, लेकिन जाटव समाज भाजपा को वोट नहीं देता है। बेबीरानी मौर्य राज्यपाल हैं, क्यों? इसका कारण यह है कि ये समाज संघर्ष करता है। हम संघर्ष करना भूल गए हैं।


हमारे वोट से विधायक बनते हैं
मोहन सिंह लोधी अखिल भारतीय लोधी महासभा की चिंतन बैठक को संबोधित कर रहे थे। हैवन्स गार्डन, ताजनगरी फेस-2 में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 में लोधी समाज की भूमिका पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का हूं, लेकिन यह कहने में संकोच नहीं है कि हमारा वोट लेकर जो राजनीति करते हैं, उन्हें ही विधायक बना दिया जाता है।

टिकट मांगें
उन्होंने कहा कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगे। टिकट न दे तो जो अन्य पार्टी, छोटी हो या बड़ी, टिकट दे तो चुनाव लड़े। फिर इतने वोट लाएं कि जो पार्टी टिकट न देने की भूल करती है, वह कहे कि भैया आ जाओ और टिकट लो।


आरएसएस की शाखा में जाएं
मोहन सिंह लोधी ने आरएसएस की शाखा में जाने और सुबह उठकर अच्छा काम करने, त्याग की सीख दी। उन्होंने कहा कि शाखा में जाने से गंदगी बाहर आती है और हिन्दुत्व पैदा होता है। हमारे नेताओं को चाहिए कि युवा पीढ़ी को दिशा दें।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश