11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
बसपा जिला पंचायत सदस्य के पुत्र का शव फांसी के फंदे पर मिला
Play video

बसपा जिला पंचायत सदस्य के पुत्र का शव फांसी के फंदे पर मिला

संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मचा कोहराम, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 17 Aug 2018, 10:54 AM IST

आगरा। बसपा जिला पंचायत सदस्य के पुत्र शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सुबह सुबह नौकर ने दी जानकारी
थाना पिंढौरा के गांव नगरिया क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी से निर्मला तारब जिला पंचायत सदस्य हैं। बताया किया है कि जिला पंचायत सदस्य का पुत्र सुरजेश पुत्र किशन मुरारी अपने फॉर्म हाउस पर देर रात गया था। सुरजेश के भाई ब्रजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि फॉर्म हाउस पर जानवरों की देखरेख के लिए सुरजेश गया था। लेकिन, शुक्रवार सुबह फार्म हाउस का नौकर झुनकू घर आया और उसने जानकारी दी कि सुरजेश फांसी के फंदे पर लटका है। इस खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि सुरजेश आत्महत्या नहीं कर सकता है। थाना पिंढोरा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश