6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
काफी दिनों से डरा रही थी ये इमारत, आज टला बड़ा हादसा
Play video

काफी दिनों से डरा रही थी ये इमारत, आज टला बड़ा हादसा

थाना शाहगंज के खेरिया मोड़ पर वर्षों पुरानी इमारत लोगों को डरा रही थी।

Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 21, 2018

आगरा। थाना शाहगंज के खेरिया मोड़ पर वर्षों पुरानी इमारत लोगों को डरा रही थी। आज सुबह यहां उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब इमारत का छज्जा भर भराकर जमीन पर गिर पड़ा। गनीमत ये रही कि उस समय कोई आस पास नहीं था। छज्जा गिरने के साथ हुई तेज धमाके की आवाज से आस पास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये इमारात लम्बे समय से डरा रही है, लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। योगेश कुशवाह ने बताया कि बारिश के कारण ये हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि निर्माण को लेकर स्टे कराया गया है, लेकिन इसके बाद भी निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से मिलकर मांग करेंगे कि यदि कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी बिल्डिंग मालिक की नहीं होगी। क्योंकि दुकानदार इस इमारत का जीर्णोद्धार नहीं होने दे रहे हैं।