7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
आगरा में रेलवे कर्मचारियों के ​बच्चों का भविष्य अधर में, ​केंद्रीय विद्यालय निर्माण का मुद्दा उठाया
Play video

आगरा में रेलवे कर्मचारियों के ​बच्चों का भविष्य अधर में, ​केंद्रीय विद्यालय निर्माण का मुद्दा उठाया

अटल चौक सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय बनाने की मांग को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 28, 2018

आगरा। केंद्रीय विद्यालय का मुद्दा एक बार फिर से उठा है। अटल चौक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों के केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन न हो पाने का विषय रखा। अटल चौक समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आगरा रेल मंडल में उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रेलवे कर्मचारियों का कार्य क्षेत्र रहता है। जिससे उनके बच्चों की शिक्षा की समस्या बनी रहती है। समिति ने मांग रखी क़ि रेलवे स्टॉफ के बच्चों के लिए छऊआ के नगला, ईदगाह पर पुराने तेल गोदाम की जगह पर रेलवे का विशाल ग्राउंड पड़ा है। वहां केंद्रीय विद्यालय बनाया जाए।

डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के प्रस्ताव के लिए अटल चौक सेवा समिति ने मंडल रेल प्रबंधक आगरा कैंट को ज्ञापन भी दिया। वहीं पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो विवश होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। यदि रेलवे ने स्कूल दूर खोलने का प्रयास किया तो उसका विरोध किया जाएगा। डीआरएम रंजन यादव ने समिति पदाधिकारियों को आश्वाशन दिया क़ि जल्द ही इस पर काम किया जाएगा। मौके पर अटल चौक सेवा समिति अध्यक्ष डी पी राठौर, राकेश कन्नौजिया, गोविन्द चाहर, विजय गौड़, अखिलेश दुबे, रूपेंद्र चौधरी, राजू यादव, लोकेन्द्र राठौर, अंकुर शर्मा, दाताराम, रामकुमार आदि मौजूद थे।