
आगरा। पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत चचिहा के ग्राम उमराई में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। स्कूल निर्माण में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह ने स्कूल निर्माण कार्य रुकवा दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। स्कूल के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपये की स्वीकृत हैं।
यह भी पढ़ें
बनने के दौरान ही दीवार में दरारें
मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान को स्कूल की स्कूल की दीवारों में दो – दो इंच मोटी दरारें मिलीं। इन दरारों को जेसीबी से मिट्टी डालकर भरा जा रहा था। गुस्साये ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए किया हंगामा किया। बड़े पैमाने पर हुई धांधलेबाजी की ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी बाह से लिखित शिकायत की है। इंजीनियर व ठेकेदार के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कराने के बाद कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें