6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

सोशल मीडिया के कारण डॉक्टर मुश्किल में, देखें वीडियो

आज मरीज गूगल करके आता है कि क्या समस्या है और इसका क्या निदान है। फिर वह बहस करता है कि आपने फलाना टेस्ट नहीं लिखा है।

Google source verification

आगरा। सोशल मीडिया पर होटल टूरिस्ट बंगला में हुई कार्यशाला हुई। इसमें वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा ने बताया कि सोशल मीडिया से क्या लाभ और क्या हानि हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को बहुत समस्याएं हो रही हैं तो लाभ भी हैं। आज मरीज गूगल करके आता है कि क्या समस्या है और इसका क्या निदान है। फिर वह बहस करता है कि आपने फलाना टेस्ट नहीं लिखा है। मैंने तो बोर्ड लगा रखा है कि गूगल के आधार पर सवाल पूछने पर अलग फीस है। गूगल सबकुछ सही नहीं बताता है। भ्रम की स्थिति हो जाती है।

Social media

लाभ भी हैं

डॉ. मल्होत्रा ने कहा कि इसके साथ ही लाभ भी बहुत हैं। मरीज अपने रिकॉर्ड डिजिटली सुरक्षित रख सकता है। चिकित्सक गुड मॉर्निंग के साथ उत्तम स्वास्थ्य के लिए नुस्खे भेज सकता है। एकदूसरे से जुड़े रहते हैं। हमारे मित्र हमें नहीं बताते हैं कि आज आलू पूरी खाई है, लेकिन फेसबुक पर जरूर बताते हैं। मीडिया वर्कशॉप में डॉ. जेएन टंडन, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, हास्य कवि पवन आगरी आदि ने भी सवाल पूछे। आलोक पुराणिक, दिनेश पाठक, प्रांशु, पीयूष पांडे आदि ने सवालों का जवाब दिया। संचालन रुद्रा ईवेंट की प्रभजोत कौर ने किया।

ये भी पढ़ें

image