2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
ट्रेन की बोगी में लगी आग, मच गई अफरा तफरी, देखें वीडियो
Play video

ट्रेन की बोगी में लगी आग, मच गई अफरा तफरी, देखें वीडियो

प्लेटफार्म नंबर 6 पर साइड लाइन पर खड़ी सवारी बोगी में अचानक आग लग गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 Jun 2018, 8:22 AM IST

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर साइड लाइन पर खड़ी सवारी बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेन की बोगी आग की लपटों में घिर धू-धू कर जलने लगी। बोगी में आग लगने से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई।

शुरू किए गए आग बुझाने के प्रयास
आनन फानन में कुलियों, रेलवे कर्मचारियों बैंड रो और rpf के जवानों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही थी। मौके पर रेलवे के अधिकारी भी पहुंच गए। सभी आग बुझाने में जुटे रहे। नल के पानी और बाल्टी की सहायता से आग बुझाने की मशक्कत की जा रही थी।


फायर ब्रिगेड के आने से पहले बुझा ली आग
फायर विभाग को भी सूचना की गई, लेकिन दमकल की गाड़ी काफी देर से पहुंची, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची, आग पर काबू पाया जा चुका था। डीआरएम डीके सिंह ने बताया कि 3 बोगियां कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 की बराबर वाली लाइन पर खड़ी थी, जबकि एक बोगी सिख यार्ड में खड़ी थी। करीब 4 महीने से बोगियां खड़ी थीं। चारों कंडम बोगियों को वापस रेल कारखाना भेजना था। रेलवे द्वारा इस बात की जांच पड़ताल की जा रही है आखिर आग किन कारणों से लगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश