
आगरा। ताजमहल के शहर आगरा में गंगाजल अब शायद अक्टूबर 2018 में मिल जाएगा। विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। अब घर घर गंगाजल का विरतण करने की व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है। विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि परियोजना पूर्ण होने के बाद गंगाजल उपलब्ध होने में देरी न हो, क्योकि 2005 में यह नीतिगत निर्णय कर शासनादेश जारी हुआ था कि अपर गंगा नहर से प्रतिदिन 150 क्यूसेक पानी दिया जाएगा। इसमें आगरा के लिए 140 क्यूसेक और मथुरा के लिए 10 क्यूसेक पानी की व्यवस्था है। इस दृष्टि से उन्होंने शासनादेश की प्रति प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से वार्ता की। सिचाई मंत्री ने विभाग के प्रमुख अभियंता को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। उसके उपरांत भाजपा विधायक ने प्रमुख अभियंता से वार्ता कर गंगाजल प्रोजेक्ट के अतीत, संदर्भित शासनादेश और प्रोजेक्ट पूर्ण होने के साथ ही बिना विलब् के प्रोजेक्ट को गंगाजल उपलब्ध कराने की आवश्यकता से अवगत कराया।