आगरा। मोहब्बत की नगरी आगरा में अगर आप प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं, तो प्यार का इजहार करने की दिमाग से निकाल दें क्योंकि प्यार का इजहार करते समय आपको लठ्ठ का सामना करना पड़ सकता है, आगरा में हिंदू कल्याण महासभा के लोगों ने वैलेंटाइन डे को लेकर अपने लठ्ठ तैयार कर लिए हैं। उनका कहना है कि अगर हमारी हिन्दू सभ्यता के खिलाफ कोई जाएगा, तो उसे लठ्ठ का सामना करना पड़ेगा।
आज होगा प्रेम का इजहार
14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे आज प्रेमी प्रेमिका अपने प्यार का इजहार करेंगे। हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि वेलेंटाइन डे हिंदू सभ्यता के खिलाफ है, जिसको लेकर हिन्दू कल्याण महा सभा के लोगों ने भगवान टाकीज चौराहे पर हाथों में भगवा झंडे लेकर लठ्ठ पूजन किया। उनका कहना है कि अश्लीलता फैलाने बाले प्रेमी जोड़ों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि वेलेंटाइन डे अग्रेजों में मनाया जाता है। हिन्दू सभ्यता में ये मान्य नहीं है। ऐसे में प्यार करने बालो को पहले समझया जाएगा अगर नहीं मानेंगे तो लाठी का भी इस्तेमामल किया जाएगा।