11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
सलमान की फिल्म लवरात्रि के पर्दों में लगेगी आग, हिंदू संगठनों का एलान देख लें
Play video

सलमान की फिल्म लवरात्रि के पर्दों में लगेगी आग, हिंदू संगठनों का एलान देख लें

सलमान खान की फिल्म लव रात्रि का विहिप ने किया विरोध, जलाए पोस्टर

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

May 31, 2018

आगरा। सलमान खान स्टारर लव रात्रि फिल्म जल्द रिलीज होने के लिए है। लेकिन, इससे पहले ही ये फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। प्रवीन तोगड़िया समर्थकों ने इस फिल्म को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। गुरुवार को आगरा में सलमान खान के पोस्टर जलाए गए। आगरा महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर के नेतृत्व में सैकड़ों हिंदूवादियों ने सलमान खान का पोस्टर जलाकर ऐलान किया कि सलमान खान और इस फिल्म के निर्देशक ने इस फिल्म का नाम नहीं बदला तो थिएटर के पर्दों में आग लगा दी जाएगी। पहले तो ये फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी। गोविंद पाराशर का कहना है कि नवरात्रि का पर्व हिंदूओं की आस्था का प्रतीक माना जाता है और सलमान अभिनीत लव रात्रि हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। निर्देशक को इस फिल्म का नाम बदलना चाहिए, नहीं तो इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। भगवान टॉकीज चौराहे पर गुरुवार को हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया।