5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
तेजतर्रार आईपीएस की रणनीति ने दबोचा 15 हजार का इनामी शातिर हत्यारोपी
Play video

तेजतर्रार आईपीएस की रणनीति ने दबोचा 15 हजार का इनामी शातिर हत्यारोपी

एक वर्ष पूर्व वृद्धा की हुई थी निर्मम हत्या

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Mar 11, 2018

आगरा। आगरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। एक साल पहले हुई वृद्ध महिला की हत्याकांड में फरार चल रहा 15 हजार का इनामी बदमाश पुलिस ने धर दबोचा। इस बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम को खासी मेहनत करनी पड़ी।

एक साल पहले हुई थी वृद्धा की हत्या
एक साल पूर्व 22 मार्च 2017 को एक वृद्ध और अक्षम महिला शारदा देवी की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में न्यू आगरा पुलिस काम कर रही थी। एसएसपी अमित पाठक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इसके खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत रवीना त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया था। आईपीएस रवीना त्यागी ने बताया कि 10 मार्च को रात न्यू आगरा प्रभारी अनुज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ थे। तभी उन्हें मुखबिर से और सर्विलांस टीम की मदद से गुरुदत्त पाठक उर्फ ज्ञान प्रकाश, सत्यपाल उर्फ सत्यप्रकाश पाठक की लोकेशन मिली। जिसके बाद पोईयाघाट तिराहे के जंगल तल्फी से तमंचा और कारतूस के साथ पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पुराना मामला सामने आया। सीओ हरीपर्वत रवीना त्यागी ने बताया कि गुरुदत्त पाठक उर्फ ज्ञान प्रकाश पाठक व सत्यप्रकाश शातिर किस्म के अपराधी हैं जिन्होंने एक वृद्ध एवं अक्षम महिला की हत्या करने जैसा जघन्य अपराध किया है। बताया कि गुरुदत्त दो बार जेल जा चुका है और शातिर किस्म का अपराधी है।