10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
SC आयोग के अध्यक्ष की भतीजे के घर में आग लगाते हुये युवक का लाइव वीडियो
Play video

SC आयोग के अध्यक्ष की भतीजे के घर में आग लगाते हुये युवक का लाइव वीडियो

आगरा के सासंद व SC आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया की भतीजी उमा के घर दो युवकों ने आग लगाई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 27 Sep 2018, 2:30 PM IST

आगरा। आगरा के सासंद व SC आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया की भतीजी उमा के घर दो युवकों ने आग लगाई। ये पूरी घटना पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस घटना में साफ दिखाई दिया है कि पहले एक युवक पैट्रोल लेकर घर तक पहुंचा। छत और घर के दरवाजे तक पैट्रोल डाल दिया। वो युवक छत से कूदा और वहां से भाग गया। इस दौरान एक दूसरा युवक माचिस लेकर घर के दरवाजे पर पहुंचा और उसने आग लगा दी। आग लगाने के बाद दोनों वहां से फरार हो गये। आग लगाने से पहले घर के दरवाजे बाहर से बंद कर दिये गये थे, जिससे परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं निकल सके। आग की लपटों ने जब घर को घेरा, तो परिवार के सदस्यों की आंख खुली। आग में सभी लोग बुरी तरह घिरे हुये थे। दरवाजे भी नहीं खुल पा रहे थे। पड़ोसियों की मदद से परिवारीजन घर से बाहर तो आ गये, लेकिन इस हादसे में उमा का आठ वर्षीय पुत्र, सास, ससुर आग में झुलस गये। इस मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर एक पड़ोसी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश