17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत, 90 प्रतिशत तक कम मूल्य पर मिलेंगी दवाएं

इस केंद्र पर 600 से अधिक उच्च गुणवत्ता की जैनरिक औषधियां, 154 से अधिक सर्जिकल वस्तुएं बाजार से 50% से 90% तक कम मुल्य पर उपलब्ध होगीं।

Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jul 15, 2018

आगरा। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 108 जन औषधि केन्द्रों का उद्घाटन मिर्जापुर से किया। वहीं इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय, आगरा में स्थापित जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ संगठन मंत्री बृज-कानपुर क्षेत्र भवानी सिंह ने किया।

Bhavani Singh

600 से अधिक दवाएं मिलेंगी

इस केंद्र पर 600 से अधिक उच्च गुणवत्ता की जैनरिक औषधियां, 154 से अधिक सर्जिकल वस्तुएं बाजार से 50% से 90% तक कम मुल्य पर उपलब्ध होगीं। इस केन्द्र पर ब्रांड औषधियों प्रतिबंधित होंगी। इस केद्र पर आवश्यकतानुसार औषधि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, मुल्य हेतु रोगी हेल्पलाइन 8755095187 पर संपर्क कर सकते हैं। यह उच्च गुणवत्ता की औषधियां NABL( National acceleration board of laboratories) तथा WHO-GMP प्रमाणित मानकों के अनुसार होंगी। सोशल मीडिया पर “जन औषधि परियोजना” “आयु ष्मान भारत” के साथ “मोदी केयर” के नाम से प्रचलित है।

BhAVANI SHINGH

ये रहे उपस्थित

इस दौरान विशिष्ट अतिथि जगन प्रसाद गर्ग विधायक आगरा उत्तर, विशिष्ट अतिथि विजय शिवहरे महानगर अध्यक्ष भाजपा, पार्षद एवं सांसद आगरा प्रतिनिधि शरद चौहान, निदेशक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान डा. सुधीर कुमार, चिकित्सा अधीक्षक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान डा. दिनेश राठौर, ए.सी. एम. ओ. आगरा डा. अंशुल पारिख, कार्यदायी संस्था र्ब्रेन पॉवर से रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

प्रभारी जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम से पूर्व स्थल का निरीक्षण कर कार्यकारी जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश वत्स ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।