19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
महिला कोच में होमगार्ड दिखा रहा था रुतबा, पब्लिक ने कर दी रेलवे स्टेशन पर पिटाई
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / Videos / महिला कोच में होमगार्ड दिखा रहा था रुतबा, पब्लिक ने कर दी रेलवे स्टेशन पर पिटाई

महिला कोच में होमगार्ड दिखा रहा था रुतबा, पब्लिक ने कर दी रेलवे स्टेशन पर पिटाई

पब्लिक ने पीटा होमगार्ड, वीडियो हो रहा वायरल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 25 Mar 2018, 11:47 AM IST

पीलीभीत। पीलीभीत के बरखेड़ा के भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर होमागार्ड की पिटाई कर दी गई। शाहजहाॅपुर से पीलीभीत जाने वाली सवारी गाड़ी में सवार एक होमगार्ड की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है

महिला कोच में दिखा रहा था रुतबा
बताया जा रहा है कि बीते सुबह 8.45 पर शाहजहांपुर से चलकर पीलीभीत की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 52229 रोजाना की तरह बरखेडा के भोपतपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां महिला कोच में एक होमगार्ड अपना रूतबा दिखा रहा था। होमगार्ड बीसलपुर से ट्रेन में चढ़ा था और मुसाफिरों को परेशान कर गालियां दे रहा था। जैसे ही ट्रेन भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो इसी ट्रेन में सवार एक युवक ने होमगार्ड को खींचकर ट्रेन से बाहर निकाल लिया और प्लेटफार्म पर ही उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने होमगार्ड को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित मुसाफिर नहीं माने और होमगार्ड की जमकर पिटाई करने के बाद उसे छोड़ दिया। कुछ मुसाफिरों ने इस पिटाई की वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।