
आगरा। शास्त्रीपुरम के निकट स्थित गांव लखनपुर के देवेन्द्र सिंह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में जवान थे। घुसपैठियों को सुरक्षा कवर देन के लिए पाकिस्तान की ओर से गई फायरिंग में वे शहीद हो गए थे। परिजनों ने मांग की थी कि शहीद के नाम पर पेट्रोल पम्प दिया जाए, बड़े होने पर बच्चों को नौकरी मिले, स्कूल का नाम शहीद के नाम पर हो और शहीद स्मारक बनाया जाए। इन मांगों को लेकर ग्रामीणों ने आगरा-दिल्ली हाईवे को सात घंटे तक जाम रखा था। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया शहीद के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि शास्त्रीपुरम के एडीए पार्क में शहीद स्मारक बनेगा। उन्होंने ग्रामीणों के साथ स्थल का दौरा भी किया।
यह भी पढ़ें
ट्रेन मेंं पिता की तबियत खराब होने पर बेटे ने किया रेलमंंत्री को ट्वीट, तुरंंत मिला इलाज
यह भी पढ़ें
सीएम के कड़े तेवर के बाद गेहूं खरीद में धांधली पर दो ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
यह भी पढ़ें
‘गैरकानूनी है जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट’