12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
सिद्धू के पाकिस्तान जाने से खफा राष्ट्रीय बजरंग दल ने उनके प्रतीकात्मक पुतले का किया ये हाल
Play video

सिद्धू के पाकिस्तान जाने से खफा राष्ट्रीय बजरंग दल ने उनके प्रतीकात्मक पुतले का किया ये हाल

फूल सैयद चौराहे पर पुतला दहन किया गया, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री को बताया गद्दार

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Aug 19, 2018

आगरा। पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर हिंदू संगठनों का आक्रोश फूटा। रविवार को आगरा में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा फूल सैयद चौराहे पर पुतला दहन किया गया। सिद्धू के प्रतीकात्मक पुतले पर कालिख पोती गई और उन्हें देश का गद्दार बोला गया।

 

गद्दारों का पूरे देश में विरोध होना चाहिए

आगरा में राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा कि जिस तरह से पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के शोक में डूबा हुआ है। पंजाब के मंत्री सिद्धू जिस तरह से पाकिस्तान के कर्नल का पीओके के राष्ट्रपति की प्रशंसा कर रहे थे। ऐसे देश के गद्दार को देश की सीमा में घुसते ही गोली मार देनी चाहिए। ऐसे देश के गद्दारों का पूरे देश में विरोध होना चाहिए। देश में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा सिद्धू जहां भी शो करेंगे वहां विरोध करेगा।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर अतुल चौहान, नागेश शर्मा, लोकेश शर्मा, जितेंद्र राजपूत, अवधेश पंडित, अजय तोमर, मोनू ठाकुर, आकाश पंडित, सिम्मी पंडित, रविंद्र राणा, अमित लवानियां, कृष्णा मोहन शर्मा, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।