
आगरा। सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। सत्यप्रकाश पुत्र चांदी प्रकाश, निवासी चावली किसी काम से एत्मादपुर आए हुए थे। उसी दौरान एत्मादपुर के बरहन तिराहे पर ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार सत्यप्रकाश की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मृतक की जेब में रखे आधारकार्ड से उसकी पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इस हादसे पर आक्रोश जताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।