आगरा। उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई हिंसा के बाद आगरा में मुस्लिम संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाले जाने का ऐलान किया गया। रात्रि में ही पुलिस ने आयोजन कर्ताओं के घर नोटिस चस्पा कर दिए गए। संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक से ये यात्रा निकाली जानी है, जिसे लेकर आगरा पुलिस प्रशासन ने संजय प्लेस पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया है। इस यात्रा में जिलेभर के उलेमा हिस्सा लेने की सूचना है। संरचना संस्था के बैनर तले निकाली जाने वाली इस तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। हाल की स्थिति पर नजर डालें, तो शहीद स्मारक पर कुछ मुस्लिम संगठन के कुछ लोग ही नजर आ रहे हैं।