5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
बग्गी, ऊंट और बैंड बाजों का शोर, ये बारात नहीं है कुछ और, देखें वीडियो
Play video

बग्गी, ऊंट और बैंड बाजों का शोर, ये बारात नहीं है कुछ और, देखें वीडियो

स्वच्छ भारत अभियान के तहत आगरा के बिचपुरी ब्लॉक में निकाली गई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 26 Dec 2017, 12:50 PM IST

आगरा। बग्गी, ऊंट और बैंड बाजों के साथ महिलाएं, बच्चे और युवा जब सड़कों पर निकले। तो सभी देखने के लिए आतुर दिखे। प्राइमरी स्कूल से लेकर वृद्ध महिलाएं भी सड़कों पर बैंड बाजों की धुन के साथ चल रही थी। कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को बिचपुरी ब्लॉक की सड़कों पर देखने पर मिला। लेकिन, ये किसी शादी, समारोह का मौका नहीं था। ये मौका था स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच से मुक्त रखने का। आरबीएस टैक्निकल कैंपस बिचपुरी में ये रैली निकाली गई।

हाथों में तख्तियां लेकर निकली महिलाएं
स्वच्छता ही सेवा है, बहू व्याह के घर में लाये, लेकिन, शौचालय नहीं बनवाए। कुछ ऐसी ही स्लोगन लिखी हाथों में तख्तियां लेकर महिलाएं सड़कों पर निकलीं। घूंघट की ओट से उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के लिए अपनी आवाज बुलंद की। स्वच्छ भारत मिशन की इस रैली में प्राइमरी स्कूलों के बच्चों ने भी शिरकत की। इस रैली में कई आकर्षण रहे। रैली में महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं, तो घूंघट की ओट से आधी आबादी ने स्वच्छता का नारा दिया। बच्चों ने हाथों में पट्टी लेकर लोगों को खुले में शौच न करने के संदेश दिए।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश