
आगरा। फतेहपुरसीकरी में स्विस पर्यटकों के साथ हुई घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया है, उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पकड़े गए तीन आरोपी नाबालिग हैं। कोर्ट से उन्हें किशोर सुधार गृह भेज दिया गया।
एडीजी ने की प्रेसवार्ता
स्विटजरलैंड की मैरी द्रोज और क्वेंटिन जेरेमी क्लर्क रविवार को फतेहपुरसीकरी में महाराजा टोडरमल की बाराद्वारी देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी मुकुल ने उनसे सेल्फी खिंचाने के लिए। मुकुल ने बताया कि उसके साथी क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे। इसके बाद वहां उन्होंने पत्थर फेंक दिए। जिससे स्विस पर्यटक घायल हो गए। पुलिस पर पड़े दबाव के चलते आनन फानन में पांच आरोपियों को पकड़ा गया। इसके बाद शुक्रवार को एडीजी अजय आनंद ने प्रेसवार्ता कर आरोपियों के पकड़े जाने की बात की। उन्होंने कहा कि पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं विदेशी युगल के साथ मारपीट का वीडियो बनाने की बातें सामने आ रही थी, लेकिन वीडियो सामने नहीं आ सका है। पुलिस तलाश कर रही है कि वीडियो बनाया है, तो उसे क्या डिलीट कर दिया है। पुलिस ने जो आरोपी पकड़े हैं, उनमें तीन आरोपी नाबालिग बताए गए हैं।
1.राहुल पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम ज्यौताना थाना फतेहपुरसीकरी जनपद आगरा उम्र 19 वर्ष
2.पंकज पुत्र पन्ना लाल निवासी तेहरा गेट के आगे जहानपुर रोड थाना फतेहहपुर सीकरी आगरा
उम्र 19 वर्ष
3.सनी पुत्र स्व. सोवरन निवासी सुआ का बाग तेहरा गेट थाना फतेहपुर सीकरी आगरा उम्र 15
वर्ष
4.मुकुल पुत्र राम स्वरूप निवासी ज्यौताना थाना फतेहपुर सीकरी आगरा।
5.हनीफ पुत्र लोहरा निवासी बदरीका थाना कोलारी जिला धौलपुर राजस्थान।
राहुल व पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा तीनों बाल अपचारी मुकुल,
सनी, हनीफ को बाल अधिकारी की देख-रेख में चाइल्ड केयर सेंटर शाहगंज में रखा गया है।