5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

ताज महोत्सव 2018 में पैरामोटर्स का साहसी करतब, देखें वीडियो

ताज महोत्सव 2018:पैरामोटर का शानदार कार्यक्रम, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Feb 20, 2018

आगरा। शिल्पग्राम में 18 फरवरी से 27 फरवरी तक ताज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ताजमहोत्सव-2018 के इस आयोजन में आगरा कॉलेज के मैदान में मंगलवार को पैरा मोटर, घुड़सवारी और बैंड डिस्प्ले का शानदार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके अंतर्गत एनसीसी संगठन द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे एयरक्राफ्ट व शिप मॉडल, डिस्प्ले प्रदर्शन, राष्ट्रीय एकीकरण जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पैरामोटर प्रदर्शन, घुड़सवार, बैंड डिस्प्ले प्रदर्शन आदि कार्यक्रम का आयोजन आगरा कॉलेज मैदान और शिल्पग्राम में किया जा रहा है। पैरामोटर, घुड़सवारी का आकर्षक प्रदर्शन मंगलवार को आगरा कॉलेज मैदान में किया गया। एनसीसी कैडेट के बैंड डिस्प्ले ने दर्शकों का मन मोह लिया। पैरा मोटर, घुड़सवारी और एनसीसी कैडेट द्वारा पेश किए गए बैंड डिस्प्ले की भी प्रशंसा की गई।