6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

सिर्फ दो मिनट का खेल, चोरों का ये वीडियो जमकर हो रहा वायरल

चोर सूने घर में किस तरह प्रवेश करते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं, इसका एक वीडियो सामने आया है।

Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 06, 2017

आगरा। चोर सूने घर में किस तरह प्रवेश करते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं, इसका एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो है थाना ताजगंज क्षेत्र के पुष्पांजलि फेस 1 का। यहां ज्वैलरी कारोबारी अदनान के घर चोरों ने धावा बोला। चोरों ने उस समय घर में प्रवेश किया, जब अदनान परिवार के साथ किसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए बाहर गए हुए थे। चोर घर में घुसे, लेकिन गनीमत यह रही, कि पड़ोसियों ने एक चोर को देख लिया, जिसके बाद उसने अपनी बात, घर में प्रवेश कर चुके चोर तक पहुंचाई और कुछ ही पल में तीनों चोर मौके से फरार हो गए। ये पूरी घटना सिर्फ दो मिनट की रही, जो सीसीटीवी में कैद हो गई। यह फुटेज थाना ताजगंज पुलिस को दी गई है।