3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

योगीजी गाय बचाने की बात करते हैं, टोरंट के करंट से मर रहीं गाय, तीन गाय मरने से भड़के हिंदू संगठन

आगरा में तीन स्थानों पर करंट लगने से गायों की मौत, हिंदू ही आगे संगठन ने जताया रोष

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 10, 2018

आगरा। शहर में तीन गाय करंट लगने से मर गई। जिससे आक्रोशित होकर हिंदू ही आगे संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारी गोविंद पाराशर ने कहा कि अभी बरसात का मौसम नहीं आया है और शहर में टोरेंट पावर की लापरवाही से तीन जगह तीन गाय खत्म हो गईं। कई बार फोन करने पर भी फोन रिसीव नहीं हुआ। जब फोन रिसीव हुआ तो उसके बाद कई घंटों बाद टोरेंट पावर की टीम आई। इससे पहले भी 70 गाय खत्म हुईं हैं। हिंदू ही आगे के सदस्यों ने आक्रोशित होकर गाय को टोरंट पावर आॅफिस लाने की चेतावनी दी। भविष्य और गाय खत्म हुईं तो टोरेंट पावर की लापरवाही से जितनी भी गाय खत्म होंगे उन सारी गायों को ले जाकर टोरेंट पावर में दफना दिया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय जाट, रंजीत सिंह, लोकेश शर्मा, नागेश शर्मा, रोनक ठाकुर, जयवी चौधरी, सुनील सिंह, जेपी सिंह, सिम्मी पंडित सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।