आगरा। आगरा में पिछले कुछ दिनों से कई बार चीता आने की खबरें आईं। एक ऐसा ही वीडियो आगरा में वायरल हो रहा है। जिसमें रात के अंधेरे में चीता शहर की सड़कों पर घूमता दिख रहा है। जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो थाना न्यू आगरा का बताया जा रहा है। लेकिन, थाना न्यू आगरा में चीते के आने की खबरें भ्रामक निकली है। सोशल मीडिया पर फैली खबरों में न्यू आगरा के लोगों ने बताया कि चीता आने की खबरें तो लगातार फैल रही हैं, लेकिन, जो वीडियो वायरल हो रहा है। वो कहीं और का है। आगरा के न्यू आगरा का नहीं। वन विभाग की टीम ने भी पड़ताल की लेकिन, आगरा में चीता आने की खबरें अफवाह निकली। इससे पहले भी सिकंदरा क्षेत्र में केके नगर में चीता आने की खबरें आई थी।