21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
तूफान से बेघर हुए लोगों को मिलेगा घर, देखें वीडियो
Play video

तूफान से बेघर हुए लोगों को मिलेगा घर, देखें वीडियो

मुख्यमंत्री आवास योजना में 1.20 लाख रुपये का घर दिया जाएगा। शर्त यह है कि उन्हें किसी अन्य योजना में इसका लाभ न मिला हो।

Google source verification

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तूफान से बेघर हुए लोगों को घर देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आवास योजना में 1.20 लाख रुपये का घर दिया जाएगा। शर्त यह है कि उन्हें किसी अन्य योजना में इसका लाभ न मिला हो।

 

98 फीसदी सहायता राशि पहुंचाई

फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवाती तूफान से पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना है। तूफान आने के बाद प्रभारी मंत्रियों से कहा था कि अपने जनपदों में जाकर आपदा राहत कार्य देखें। हर प्रकार की सहायता सभी पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही है। 98 फीसदी सहायता राशि पहुंचा दी गई है।

 

बिजली बहाल करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवाती तूफान से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। तत्काल विद्युत बहाल करने के लिए कहा गया है। आगरा में 11 अप्रैल को चक्रवाती तूफान आय़ा था। दो मई को फिर उससे भी विकराल रूप देखने को मिला। प्रशासन ने अपने स्तर पर राहत कार्य प्रारंभ किया। आगरा के प्रभारी मंत्री और डिप्ट सीएम ने निरीक्षण किया।

 

दुख की घड़ी में सरकार साथ

उन्होंने बताया कि आगरा में 48 मौतें हुई हैं। फतेहाबाद और खेरागढ़ तहसील अधिक प्रभावित हुई हैं। खेरागढ़ में 25 लोग मारे गए। फतेहाबाद में 13 मौतें हुई हैं। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मैंने जिला प्रशासन से कहा है कि विस्तृत योजना बनाएं। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। सभी पीड़ितों को आश्वस्त कि हमारी सरकार दुख की इस घड़ी में सबके साथ खड़ी है।