1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचे डिप्टी सीएम, बोर्ड परीक्षाओं पर दिए निर्देश
Play video

निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचे डिप्टी सीएम, बोर्ड परीक्षाओं पर दिए निर्देश

कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम का अधिवक्ताओं ने किया घेराव, दिया ज्ञापन

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Sep 30, 2018

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए अधिकारी पूरे बंदोबस्त कर लें। रविवार को डिप्टी सीएम डॉ. शर्मा आगरा में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवाकत मिर्जियोयेव के स्वागत के लिए आए। निर्धारित समय से एक घंटा पहले ही डिप्टी सीएम आगरा पहुंच गए। सर्किट हाउस के बंद कमरे में प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी ली। सर्किट हाउस के बाहर एकत्र अधिवक्ताओं ने डॉ.एचएस बैरागी की गिरफ्तारी को लेकर उपमुख्‍यमंत्री को ज्ञापन भी दिया। बैठक के बाद डिप्टी सीएम मेयर नवीन जैन के साथ एमडी जैन कॉलेज के कार्यक्रम में गए। यहां चातुर्मास मेले का समापन डॉ.शर्मा ने किया।