4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
एक करोड़ साठ लाख घर जल्द होंगे रोशन: ऊर्जा मंत्री
Play video

एक करोड़ साठ लाख घर जल्द होंगे रोशन: ऊर्जा मंत्री

आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए ऊर्जा मंत्री ने गिनाईं प्रदेश सरकार की योजनाएं
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 14 Jan 2018, 6:00 PM IST

आगरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा रविवार को आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए। यहां उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर पिछली सरकारों को घेरा। उन्होंने बुआ भतीजे को बिगड़ती कानून व्यवस्था पर घेरा। वहीं योगी सरकार के कार्यकाल में ऊर्जा के क्षेत्र में होने वाले कामों का लेखा जोखा बताया। मंत्री श्रीकांत शर्मा का कहना है सौभाग्य योजना के तहत पूरे प्रदेश में गरीबों किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराई जा रहे हैं। जहां उज्जवला योजना के तहत गरीबों के घरों को अंधेरे से मुक्त किया गया, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना सौभाग्य योजना के तहत गरीबों के घरों को अंधेरे से मुक्त किया जा रहा है

जल्द दूर होगा घरों का अंधेरा
ऊर्जा मंत्री श्री कान्त शर्मा का कहना था जव से योगी सरकार ने प्रदेश की कमान अपने हाथो में ली है। तब से प्रदेश में तकरीबन एक करोड़ साठ लाख घरों में अंधेरा था, योगी सरकार के अल्प कार्यकाल में ही प्रदेश के पचीस लाख घरों से अंधेरे को दूर कर उन्हें रोशन किया गया है जल्द एक करोड़ साठ लाख घरों का भी अंधेरा दूर किया जायेगा। ऊर्जा मंत्री से इस दौरान मथुरा में उन्हीं की सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के समधी की हत्या मामले पर पूछे गए कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि पिछले 15 सालों में बहन जी और भतीजे की सरकारों में अपराधियों के हौसले खासे बुलंद थे। अब ना केवल अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है बल्कि उन्हें सलाखों में भी बंद किया जा रहा है। श्रीकांत शर्मा का कहना था जो लोग कैबिनेट मंत्री के समधी की हत्या के आरोपी हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश