15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
मैनपुरी के बाद अब यहां पलटी यूपी रोडवेज बस, मच गई चीख पुकार
Play video

मैनपुरी के बाद अब यहां पलटी यूपी रोडवेज बस, मच गई चीख पुकार

एत्मादपुर क्षेत्र में बस में उस समय चीख पुकार मच गई जब तेज रफ्तार से आ रही बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 15, 2018

आगरा। मैनपुरी के बाद आगरा में बड़ी घटना हुई। एत्मादपुर क्षेत्र में बस में उस समय चीख पुकार मच गई जब तेज रफ्तार से आ रही बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पलटने से पहले बस ने एक स्कूटी और एक मैक्स गाड़ी को चपेट में ले लिया, जिससे एक्टिवा सवार और मैक्स गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

यहां की है घटना
आगरा से एटा जा रही रोडवेज बस राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर एत्मादपुर के पास बुढ़िया के ताल पर डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और साथ में चल रही मैक्स और एक्टिवा स्कूटर को कुचलती हुई पलट गई। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। महिला और बच्चों साहित करीब 50 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य
बस के पलटने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। आनन-फानन में सड़क से गुजर रहे वाहनों में घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। कुछ देर बाद ही उप जिलाधिकारी एत्मादपुर अभिषेक कुमार भी पहुंच गए और राहत बचाव कार्य को गति दी। घटना में मृत शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश