14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
तोगड़िया से घबराए विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने आगरा में डेरा डाला, देखें वीडियो
Play video

तोगड़िया से घबराए विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने आगरा में डेरा डाला, देखें वीडियो

आगरा कैंट स्टेशन पर जय श्रीराम के नारे के साथ किया गया स्वागत

Google source verification

आगरा। विश्व हिन्दू परिषद में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का खौफ छाया हुआ है। इसी के चलते विश्व हिन्दू परिषद ने मेरठ से क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा को आगरा भेजा है। आगरा कैंट स्टेशन पर भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों के साथ मनोज वर्मा का स्वागत किया गया। विहिप के संगठन मंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक होते हैं, फिर भी वे डॉ. प्रवीण तोगड़िया के साथ चले गए हैं। इस पर हर किसी को अचरज हो रहा है।

कार्यकर्ताओं से करेंगे बात

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के सुनील पाराशर, दिग्विजयनाथ तिवारी, दीपक अग्रवाल, रवि दुबे, बंटी ठाकुर, प्रदीप दंडौतिया, मदन वर्मा, सुरेन्द्र चौधरी, अनुपम पंडित आदि ने मनोज वर्मा को मालाएं पहनाईं। उन्होंने अभिवादन स्वाकीर किया। बता दें कि विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता प्रवीण तोगड़िया के साथ आ गए हैं। इसके चलते विश्व हिन्दू परिषद में घबराहट है। मनोज वर्मा यहां कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। उन्हें बताएंगे कि प्रवीन तोगड़िया के साथ जाने से क्या-क्या नुकसान हैं।

यह भी पढ़ें

तोगड़िया ने बनाया विश्व हिन्दू परिषद के सफाए का प्लान, डैमेज कंट्रोल के लिए संगठन मंत्री को भेजा गया

यह भी पढ़ें

किसानों को मुआवजे के लिए करना होगा इंतजार, किसानों ने दी थी खुदकुशी की धमकी

यह भी पढ़ें

महिला कर्मचारी ने अफसर को फंसाने से किया मना, तो चेयरमैन पति ने कर दी शर्मनाक हरकत

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश