
आगरा। आगरा के रहने वाले पूर्व फौजी संजीव सिकरवार का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजीव सिकरवार ने जिला जेल आगरा की सच्चाई को बयां किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय जेल में यदि कोई पहुंचे, तो अहसास ऐसा होता है, कि मानो पाकिस्तानी जेल में पहुंच गए हों। यहां पर जमकर उगाही की जाती है और जो अवैध धन नहीं देते हैं, उनसे जानवरों जैसा सलूक किया जाता है। जेल अधिकारी भी कोई सुनवाई नहीं करते हैं। जेल में खाना ऐसा दिया जाता है, जिसे जानवर भी न खायें।