
आगरा। शिवसेना संस्थापक स्व. बाला साहेब ठाकरे की 92वीं जयंती पर आगरा में शिवसैनिकों का जोश देखते ही बनता दिखा था। शिवसैनिकों ने ज़िला प्रमुख वीनू लवानिया के नेतृत्व में एमजी रोड पर वाहन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। एमजीरोड इस दौरान भगवामय दिखाई दिया। शिवसैनिकों ने वाहन रैली में ये संदेश दिया था कि हिंदू विरोधी, देश विरोधी ताकतों को तलवार की धार से काटकर फेंक देंगे। ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तलवार लिए एक शिवसैनिक एमजी रोड पर ऐलान करते हुए दिख रहा है कि हिंदू विरोधी, देश विरोधियों को तलवार से काट दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर इस बार लोकसभा चुनाव 2019 अकेले लड़ने वाली शिवसेना का ये वीडियो भारतीय जनता पार्टी के लिए एक राजनीतिक चुनौती खड़ा करने वाला माना जा रहा है।