28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
इसलिए लोगों को हो रहा हार्ट अटैक, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर
Play video

इसलिए लोगों को हो रहा हार्ट अटैक, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर

मेदांता मेडिसिटी के डॉ. नीरज गुप्ता ने बताई अव्यवस्थित जीवनशैली के चलते होने वाली बीमारियां
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 16 Mar 2018, 6:29 PM IST

आगरा। ब्रज के लोग अव्यवस्थित जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के चलते बीमारियों की जद में आ रहे हैं। मेदांता मेडिसिटी के डॉ.नीरज गुप्ता ने बताया कि आगरा , अलीगढ़ , मथुरा, मैनपुरी और फिराजाबाद के दिल की बीमारी, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके पीछे का कारण उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में रहने वाले तंबाकू का सेवन तो अधिक करते ही है साथ ही साथ खाने में मक्खन, घी और चिकनाईयुक्त भोजन का इस्तेमाल अत्यधिक करते हैं। इसके कारण बीमारियों की जद में आ रहे हैं। डॉ.गुप्ता आगरा में सोना कार्डियक हॉस्प्टिल में मेदांता द्वारा शुरू किए जाने वाले क्लीनिक की जानकारी देने आगरा आए थे। डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि अव्यवस्थित जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के चलते दुनिया भर में हृदय रोग पीडितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भागती-दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने का समय नहीं है, लेकिन यह समय निकालना होगा। हृदय समस्त शरीर में रक्त संचार की मुख्य इकाई है। जब दिल धड़कता है, तब हम जिंदा रहते हैं। दिल की बीमारी किसी को भी हो सकती है। इसके लिए कोई निर्धारित उम्र नहीं होती। इसलिए हमें दिन में थोड़ा समय अपने दिल के लिए निकालना चाहिए ताकि वह लंबे समय तक धड़कता रहे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश