10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
हथौड़े से ऐसे किया प्रहार, कि चली गई जान, सविता समाज ने उठाई बड़ी मांग
Play video

हथौड़े से ऐसे किया प्रहार, कि चली गई जान, सविता समाज ने उठाई बड़ी मांग

सविता सैन महासभा ने युवक की हत्या के बाद परिजनों की 20 लाख रुपये मुआवजे की डिमांड

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 06, 2018

आगरा। अरुण कुमार सविता की हथौड़े से प्रहार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से सविता समाज में खासा आक्रोश व्याप्त है। हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने सरकार से मांग की है कि मुआवजे के लिए 20 लाख रुपया दिलाया जाए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

गाली को लेकर हुआ था झगड़ा
अरुण कुमार सविता पुत्र ओमप्रकाश उम्र 22 वर्ष निवासी गांव टपरा थाना मलपुरा आगरा सेवला जाट ग्वालियर रोड आगरा पर अपने आॅटो रिक्शा को मिस्त्री की दुकान पर सही करा रहा था। तभी वहां पर उदय कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी तोता नगर सेवला जाट ग्वालियर रोड आगरा आया और आते ही अरुण कुमार सविता को गंदी गंदी गालियां देने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उदय को वहां से हटा दिया। लेकिन, थोड़ी ही देर के बाद उदय वापस वहां लौट आया और वहां पर अपना आॅटो सही करा रहे अरुण कुमार सविता के नजदीक ही मिस्त्री की दुकान से लोहे का भारी हथोड़ा उठा कर अरुण कुमार सविता के सिर मे कई प्रहार कर दिए। इसके बाद उदय मौका पाकर भाग गया। खून से लथपथ अरुण कुमार सविता को वहां मौजूद लोग इमरजेंसी ले गए जहां डाक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया।

हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
थाना सदर बाजार में मृतक अरुण के पिता ने अपने पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अरुण के हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी और पीडित परिवार को उ.प्र सरकार से 20 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग को लेकर सविता सैन महासभा जनपद आगरा उत्तर प्रदेश पोस्टमार्टम के बाद प्रदर्शन करेगी।