
अजमेर. शहरवासियों के लिए रविवार की सुबह उल्लाह और खुशियों के रंग से सराबोर रही। राजस्थान पत्रिका की प्रेरणा, सामाजिक संगठनों के सहयोग से चंदवरदायी नगर खेल स्टेडियम में आयोजितहमराह कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह और उल्लास से भाग लिया। रोजमर्रा की भागदौड़ और व्यस्तता को छोडकऱ लोग खुशनुमा सुबह में सुकून के पल बिताने पहुंचे। जहां बच्चों को तो मानो मौज-मस्ती की खुली छूट मिल गई। वहीं युवाओं, बालिकाओं, महिलाओं और बुजर्गों ने योग, कसरत और पारम्परिक खेलकूद का लुत्फ उठाया। सुबह 6.30 बजे से ही लोगों ने चंदवरदायी नगर खेल स्टेडियम पहुंचना शुरु कर दिया। काले धुंए और वाहनों की आपाधापी से कोसों दूर रहते हुए लोगों को अरावली की खूबसूरती को निहारने का अवसर मिला।