30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : ट्रेलर चोरी के आरोपित चालक गिरफ्तार
Play video

video : ट्रेलर चोरी के आरोपित चालक गिरफ्तार

परिवहन कार्यालय से छह माह पहले दो ट्रेलर चुराने के मामले में सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने रविवार सुबह दो चालकों किशनगढ़ मार्बल एरिया से गिरफ्तार कर लिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 13 Nov 2018, 2:26 PM IST

अजमेर. परिवहन कार्यालय से छह माह पहले दो ट्रेलर चुराने के मामले में सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने रविवार सुबह दो चालकों किशनगढ़ मार्बल एरिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित चालक क्षमता से अधिक लदान के मामले में पकड़े गए ट्रेलर आरटीओ से चोरी कर ले गए थे।

हैडकांस्टेबल हरबान सिंह ने बताया कि 10 जून को जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश टहलियानी ने गेगल टोल नाके पर मार्बल टाइल्स से भरे दो ट्रेलर पकड़े। ट्रेलर में क्षमता से अधिक मार्बल लदान था। पकड़े गए ट्रेलर आरटीओ कार्यालय लाने के बाद रात को चालक गजराज व हरलाल बिना अनुमति के ट्रेलर चोरी कर ले गए। जिस पर डीटीओ टहलियानी ने मामले में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते 15 जून को दोनों ट्रेलर बरामद कर लिए लेकिन चालक हरलाल व गजराज फरार हो गए। पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि हरलाल, गजराज मार्बल एरिया किशनगढ़ में आए हुए है। पुलिस ने दोनों को मार्बल एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पड़ताल में जुटी है।