17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

मेले में अखाड़ेबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

बाबा जयशंकर उर्फ पगलानंद के पुण्य महोत्सव पर गाजेबाजे से निकाली शोभायात्रा

Google source verification

भिनाय (अजमेर). भिनाय में गुरुवार को बाबा जयशंकर उर्फ पगलानंद के पुण्य महोत्सव पर मेला भरा। पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ में पं.बृजेश सूंठवाल व श्यामसुंदर कछोट व श्रीराममानस मंडल के सदस्यों ने प्रस्तुति दी। सुबह झंडारोहण तथा पं. मातादीन शर्मा के सान्निध्य में महागायत्री यज्ञ किया गया। इसके बाद गाजेबाजे से बाबा जयशंकर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महंत विवेकानंद ब्रह्मचारी शंकरानंद ब्रह्मचारी, चंद्रिकानंद ब्रह्मचारी तथा महंत पूर्णानंद ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। वहीं नृसिंह अखाड़ा फूलिया कलां के कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे।

इस दौरान जयशंकर सेवासमिति के अध्यक्ष मुरली गुर्जर, दौसा भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, हरेश मामनानी, राजेन्द्र खींची, राकेश शर्मा, सुभाष वर्मा, गजराज मेवाड़ा, रितेश शर्मा, हिरेन्द्र गर्ग,सुरेश आचार्य आदि मौजूद रहे।
मेले के दौरान आयोजित कबड्डी प्रतियोगता में 12 टीमों ने भाग लिया। इसमें महाकाल क्लब पीलोदा ने मां चामुंडा क्लब भिनाय को 30-18 से हराकर चैम्पियन बनी। जबकि तेजा क्लब तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक शारीरिक शिक्षक दिनेशराय दाधीच, प्रकाश वैष्णव, अश्विनी पाठक और धनसिंह थे।