
अजमेर सिंधियों के ईष्टदेव झूलेलाल की जयंती चेटीचण्ड के मौके पर शनिवार को शहर सिंधियत के रंग में रंगा नजर आया। शनिवार सुबह से ही पूरे शहर में चेटीचण्ड महोत्सव के कार्यक्रम प्रारंभ हो गए। कॉलोनियों के सामुदायिक भवन और मंदिरों में भजन कीर्तन सहित छेज का कार्यक्रम हुआ । देशभर में लोकप्रिय अजमेर के चेटीचंड जुलूस की शुरुआत दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम से हुई।चेटीचण्ड के जुलूस को लेकर सिंधी समाज के युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह है। कुछ अलग दिखने के लिए युवा वर्ग ने खास तैयारियां की हैं। जुलूस के आगे लगभग 60 डांडिया दल में सैकड़ों युवा शिरकत करेंगे।प्रत्येक डांडिया दल ने रंगारंग और महंगी पोशाक बनवाई है। इसके अलावा अनेक युवकों ने जुलूस में विचित्र वेशभूषा पहनकर आने की भी तैयारी की है